साउथ दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास पानिका (27) और शक्तिमान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी उसे बहलाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बच्ची को AIIMS में भर्ती किया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं।पड़ोसी ने बच्ची को जंगल जाते हुए देखा था, उसके पीछे 2 लोग भी गए थे पुलिस के मुताबिक, एक महिला 3 साल की बच्ची के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए 2 लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिली।अरेस्ट किए गए दोनों आरोपी शादीशुदा बच्ची खून से लथपथ थी। मां ने बच्ची ने पूछा तो वह रोती रही। महिला ने सारी बात पति को बताई। इसके बाद वे थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में जब पुलिस ने जांच की तो गैंगरेप की बात सामने आई। इसके बाद दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं।Post navigationलड़की से लड़का बना ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट: देश में पहला ऐसा केस, 3 साल से साथ रह रहे हैं ट्रांस कपल जिया-जहाद JCB में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा : कहा- अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहता था, यूट्यूब देखकर लिया आइडिया