छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 14 अक्टूबर को अंबेडकर मेमोरियल भवन में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 14 अक्टूबर 2023 को अंबेडकर मेमोरियल भवन में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिसने भारत में मानवीय जीवन की रूपरेखा को बदलकर प्रगतिशील आदर्श जीवन जीने का एक विधान रचा। भारत में त्याग और समता,स्वतंत्रता,समानता, बंधुता और मैत्री भाव को एक सूत्र में पिरोकर विभिन्न रंग- बिरंगो की एक माला बनाई और संविधान का निर्माण किया। 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की पवन दीक्षाभूमि पर पूज्य भंते चंद्रमणि महास्थवीर के द्वारा स्वयं दीक्षा लेकर लाखों लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा प्रदान कर ऐतिहासिक धम्म चक्र चलाया। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी दिवस की याद में प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस अंबेडकर अनुयायियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर मेमोरियल हॉल में पंचशील झंडे का ध्वजारोहण समाज के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के द्वारा किया गया । एवं नीले झंडे का ध्वजा रोहण चंद्र रेखा नंदेश्वर के द्वारा किया गया ।तत्पश्चात बौद्ध उपासक उपाशिकाओं के द्वारा परित्राण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमलकांत रामटेके ,चंद्रलेखा नंदेश्वर गोवर्धन रंगारी,अशोक बाम्बेश्वर ,नीता कमल रामटेके ,हेमंत कान्ड़े ने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव मेश्राम का शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। 14 अप्रैल धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर बलदेव मेश्राम सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समाज को 51000/- की राशि दान स्वरूप दिया गया। संतोष सहारे जिला भारतीय बौद्ध महासभा के सचिव के द्वारा ₹21000 भवन निर्माण हेतु दान स्वरूप घोषणा की गई । इस कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप सुखदेवे एवं आभार प्रदर्शन सुरेंद्र मेश्राम द्वारा किया गया। इसअवसर पर ओमप्रकाश रामटेके, अजय रामटेके गोरेलाल बाम्बेश्वर, कृष्णमूर्ति रामटेके श्याम राव दसोड रोशन पाटील, किशोर कुमार बाम्बेश्वर,अनूप खोबरागड़े विजय सुखदेव ,डॉ अजय बनसोडे ,जितेंद्र मेश्राम, मनोज पाटिल, योगराज बोरकर ,संतोष मेश्राम, रमेश भगत, देवानंद दहिविले,राधे लाल मेश्राम रोशन पाटील ,विशाल दसोड ,अनिल रामटेके, सतीश हुमने,रामू रंगारी, सत्यनारायण रामटेके, प्रहलाद नोन्हारे गौतम रामटेक ,विजय सुखदेव, ज्योत्सना मेश्राम, चंद्रशिला बाम्बेश्वर, निर्मला भगत ,ज्ञानेश्वरी खोबरागड़े ,निर्मला शुक्ला भावना दसोड ,अमृता डोंगरे ,सुकृति चंद्रिकापुरे कृष्ण गजभिए, सुशीला रामटेके उषा मेश्राम यशोदा रामटेके सीमा रामटेके ,अनीता बाम्बेश्वर भूमि गायकवाड रितु मेश्राम ,रंजन रामटेके ममता वाहाने निशा खापर्डे सीमा मेश्राम, सरोज बाई रंगरी, हेमलता सुखदेवे,निशा पाटील, माया नोन्हारे अनीता उके कौशल्या बांसोड़,शीला दसोड, भूमिका पाटिल, भावना दसोड कविता रामटेके,देवकी रामटेके प्रतिमा बोरकर, लीला खोबरागड़े, हेमलता मेश्राम एवं सैकड़ो की संख्या में बहुत उपासक उपाशिकाएं उपस्थित थी।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button