लौह नगरी दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउंड में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। असत्य पर सत्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी( दशहरा) नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्री सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के द्वारा मंगलवार को शाम 7:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में रंग-बिरंगे आतिशबाजियो के साथ रावण का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक लौह अयस्क खदान समूह आर बी गहरवार थे। वही विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर थे। उदबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर ने नगर वासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा का यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है सत्य कभी भी पराजित नहीं हो सकता। वही पुराना बाजार के कैंप नंबर 1 में श्री श्रमिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के ज्ञानेंद्र सिंह , बृहस्पति सिंग ,संजीव सिंह, जे गुरुवुलू, चेतन साहू, महेंद्र उर्फ़ गुड्डू श्रीजीत एवम् पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।