भास्कर न्यूज24/ दल्लीराजहरा। नगर में अवैध रूप से शराब विक्री करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की विरुद्ध पूर्व में चोरी नकबजनी, अवैध शराब नशीली गोलिया विक्री करने की शिकायत मिला था पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।वही आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रूपये जप्त कर रिमाण्ड में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में गुरुवार को मुखवीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा दुर्गा मंदिर के सामने वार्ड क. 26 राजहरा में आरोपी जितेश्वर कुमार साहू पिला उदय राम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क 26 अनिल प्रेस निवासी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। आरोपी जितेश्वर कुमार साहू नशा करने का आदि है जो पूर्व में बोरी, नकबजनी करने एवं अवैध रूप से नशीली गोलिया, शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, प्र.आर. संतोष शर्मा आरक्षक मनोज साह आर.क. पमेन्द्र सेन आर. मोहम्मद असगर की सराहनीय भूमिका रही।Post navigationPrevious Post न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 21नवम्बर को बालोद शहर मे प्रस्तावित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के निर्माणाधीन भवन स्थल का किया निरीक्षण।