भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आबकारी आरक्षक के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने वाले वार्ड 22 निवासी आरोपी गोपाल साहू को पुलिस 151 के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि आबकारी कार्यालय चिखलाकसा राजहरा में पदस्थ आरक्षक सुमित शर्मा शराब भट्ठी राजहरा से वापस अपने कार्यालय की ओर आ रहे थे कि गांधी चौक राजहरा के पास गोपाल कुमार साहू पिता स्व0 शिव कुमार साहू निवासी वार्ड क्र0 22 राजहरा का रहने वाला आबकारी आरक्षक सुमित शर्मा से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने लगा था , जिसकी लिखित शिकायत आबकारी आरक्षक द्वारा थाना राजहरा में दिया था, जिस पर थाना राजहरा द्वारा उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल दास साहू को थाना लाया गया तथा आरोपी गोपाल दास साहू का पूर्व में भी थाना राजहरा में वाद विवाद लडाई झगडा का अपराध पंजीबद्ध है फिर भी आरोपी अपने आदतो में सुधार नही कर रहा है जिसे प्रतिबंधित करने के लिए धारा 151/107 , 116(3) जाफौ के तहत इस्तागाता तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।Post navigationन्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 21नवम्बर को बालोद शहर मे प्रस्तावित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के निर्माणाधीन भवन स्थल का किया निरीक्षण। आरटीओ ने सरकारी काम में लगे ट्रकों पर किया जुर्माना ,ड्राईवरों व मालिक से प्रभारी ने किया अपराधी सा सलूक।