किसानों की शुभचिंतक सरकार है भाजपा – विशाल मोटवानीकिसानों के हित मे सदैव कार्य करेगी पार्टी21 क्विंटल प्रति एकड़ एवम 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया पूराभास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के विशाल मोटवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की धान खरीदी की घोषणा की है साथ ही हमारे किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से अपने धान को बेच सकेंगे । विशाल मोटवानी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी’ में जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। वादे के मुताबिक धान की खरीदी की जा रही है तथा भुगतान किया जाएगा। इस सत्र में जो किसान धान बेच रहे हैं उन्हें मोदी की गारंटी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से जारी है। वही जिन किसानों ने पुराने नियम के हिसाब से धान बेची है, वे भी अब निर्धारित पात्रता के अनुसार अपना धान बेच सकते है। विशाल मोटवानी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में से तीन वादे पूरे कर दिए हैं। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास की मंजूरी और 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला कर दिया गया है जो कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी एवम किसानों के हित मे लिया गया सराहनीय कदम है। जिसका हम सभी किसान मोर्चा परिवार स्वागत करते है। विशाल मोटवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों के हित मे कार्य करेगी एवम छत्तीसगढ़ की जनता को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए गए आदर्शों पर चलने एवम कार्य करने के लिए लगातार प्रेरित करेगी।Post navigationआम जगह पर शराब सेवन तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर राजहरा पुलिस ने की कार्यवाही । श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से पूजित अक्षत कलश यात्रा का दल्ली राजहरा आगमन 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजे