भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 12 रानी दुर्गावती वार्ड के पार्षद यंगेश देवांगन ने अनुभागीय दडाधिकारी दल्ली राजहरा को पत्र लिखकर वार्ड के शासकीय प्राथमिक शाला केलाबाड़ी क्रमांक 2 एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लेबर कॉलोनी विद्यालय के सामने गति अवरोधक बनाने की मांग की है l उन्होंने कहा है कि वार्ड 12 में दो स्कूल संचालित है l जहां पर बच्चों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है l वार्ड 12 के स्कूल के सामने रोड पर हमेशा दोपहिया और चार पहिया वाहन तेज गति के साथ चलते रहता है l वाहन चालकों को समझाइए देने के बावजूद भी इसमें सुधार नहीं हो पाया है l भविष्य में इन स्कूलो में पढ़ने वाले अबोध बच्चों के साथ कोई अनहोनी ना हो इसलिए आंशिक तौर पर गति अवरोधक बनाया जाये।Post navigationश्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से पूजित अक्षत कलश यात्रा का दल्ली राजहरा आगमन 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पारिवारिक परिचय सम्मेलन में कौस्तुभ सम्मान का आयोजन।