भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड 25 में नियमित रूप से नालियों की सफाई, सड़क पर विचरण करते अवारा मवेशियों पर लगाम लगाने एवम् सुलभ शौचालय की मरम्मत व बोर खनन करने की मांग को लेकर वार्ड के पार्षद प्रमोद रात्रे ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सोपा है। पत्र में श्री रात्रे ने कहा है कि वार्ड न. 25, न्यू सब्जी बाजार में पूरी नालियों की सफाई महिने में 2 बार होनी चाहिए। बाजार रोज लगने के कारण नालियों में गंदगी बहुत जल्दी भर जाती है एव वार्डवासियों को गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए नालियों की महीने में 2 बार सफाई होनी चाहिए। साथ ही सब्जी बाजार में सुबह-शाम झाडू भी लगना चाहिए रोज बाजार खुल्ने के कारण गंदगी बहुत हो जाती है। वही सब्जी मंडी में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का मरम्मत कराया जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा एक बोर खनन की जाए। सब्जी मंडी में विचरण करते अवारा मवेशी भी वार्ड में लोगों की समस्या बनी हुई है। कई बार विचरण करते पशु वार्ड के लोगों को मार कर घायल कर चुके हैं इस पर भी अंकुश लगाया जाए।Post navigationएक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में राजहरा नगर पालिका परिषद । छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी सब जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप का 15 मई से बेमेतरा में आयोजन।