छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मनोनयन पर जश्न: नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा का जोरदार स्वागत।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।  बहुप्रतीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची जारी होते ही दल्ली राजहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री रत्ती राम कोसमा को दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आतिशबाजी, रंग-गुलाल और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
नेतृत्व के प्रति जताया आभार-
इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज एवं जिला अध्यक्ष  चंद्रेश हिरवानी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस निर्णय से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
फूल-मालाओं से लाद दिया गया– नवनियुक्त अध्यक्ष को
नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने श्री कोसमा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान पूरा माहौल “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा।
बधाई देने वालों का लगा तांता
नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देने के लिए वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:
• जिला कांग्रेस पदाधिकारी: रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अभय सिंह, राजेन्द्र तिवारी मनन प्रसाद, कुलदीप लोनहारे, महिन्द्रा अप्पू।
• युवा कांग्रेस: जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकाडे, राम जतन भारद्वाज, चंदू सिन्हा, नितेश बांबेस्वर।
• यूनियन व अन्य संगठन: तिलक मानकर, संतोष घराना, दिनेश उर्वसा, इन्द्र करात, राकेश जायसवाल, विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलीन, जगदीश, दीपक सिंह, मुरली पटेल, टीनू पाण्डेय, पिंकू डे, अयान अहमद, भारत देवांगन, वेद प्रकाश, नीतीश जायसवाल हरीश खस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर  रत्ती राम कोसमा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और आगामी समय में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जन-हित की लड़ाई लड़ेंगे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button