छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

जमशेदपुर टाटानगर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहीद वीर नारायणसिंह व्यायाम शाला के महिला खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर उप विजेता का जीता ख़िताब ।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। जमशेदपुर टाटानगर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहीद वीर नारायणसिंह व्यायाम शाला के महिला खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर उप विजेता का ख़िताब जीता। जिसमे अंजना सिंग 47 किलोग्राम में गोल्ड,प्रिया 52 किलोग्राम में गोल्ड,मोनिका 52 किलोग्राम में सिल्वर,ललीता 57 किलोग्राम में सिल्वर ,तामेश्वरी 63 किलोग्राम में सिल्वर, रेनुका 63 किलोग्राम सिल्वर , सृष्टि विभार 69 किलोग्राम में सिल्वर एवम् दीपिका सपहा 84 किलोग्राम वर्ग से अधिक में सिल्वर मेडल हासिल कर नगर के साथ-साथ राज्य का नाम गौरवन्तित किया है। वही पुरुष वर्ग में शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला के खिलाड़ी सुरेन्द्र 53 किलोग्राम ,रविन्द्र 59 किलोग्राम में, मनीष 74 किलोग्राम व् राम अवतार 120 प्लस किलोग्राम वर्ग समूह में भाग लिया। कोच के रूप में छत्तीसगढ़ की ओर वीर हनुमान अवार्डी छत्तीसगढ़ शासन हरिनाथ थे। विजेता खिलाड़ीयो को छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एशोसियशन के महासचिव तेजा साहू , अध्यक्ष सत्य प्रकाश मसीह, नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र भारद्वाज ने सुभकामनाये दी है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button