छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

मोहम्मद अबरार चौथी बार वहीं स्वाधीन जैन को दूसरी बार मिला प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ में स्थान ,कार्यकर्ताओ में हर्ष।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ बालोद/दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव  की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें बालोद निवासी मोहम्मद अबरार सिद्दीकी को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और दल्लीराजहरा निवासी स्वाधीन जैन को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है।मोहम्मद अबरार सिद्दीकी को लगातार चौथी बार प्रदेश में स्थान मिला है वहीं दल्लीराजहरा निवासी स्वाधीन जैन को दूसरी बार प्रदेश में स्थान मिला है ईस नियुक्ति से कार्यकर्ताओ मे हर्ष है। वर्तमान में स्वाधीन जैन चैंबर्स ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री है अपने पिछले कार्यकाल में स्वाधीन ने लगातार सक्रीय भूमिका निभाया सदस्यता अभियान में लगभग 1300 के आसपास सदस्य भी बनाए वहीं मोहम्मद अबरार सिद्दीकी प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन, प्रदेश प्रवक्ता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ है मोहम्मद अबरार सिद्दीकी के कार्यों के देखते हुए उन्हे पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।मोहम्मद अबरार सिद्दीकी और स्वाधीन जैन ने इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन, वरिष्ट नेतागणों, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  मखमूर इकबाल ख़ान का आभार व्यक्त किया है। इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गड़ियोंक,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष जयदीप गुप्ता,आशीष लालवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम कुरैशी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष पी आई अब्दुल लतीफ, पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोंटी छतवाल, पूर्व जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ज़मीर अहमद, खुर्शीद सिद्दीकी, अरमान अंसारी, अफजाल कुरैशी, मोहसिन खान, हितेश कुमार,अंकित टाटिया,साहिल सावलकर,पुनीत कुमार पब्जी,भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दी है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button