भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को नगरीय क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ ओलंपिक राजीव युवा मितान क्लब डौंडी के द्वारा नगर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गयाजिसमे सबसे पहले अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पुजा अर्चना करके राज्यगित से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया एवम अतिथियों का तिलक वंदन करके स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल भौरा, बांटी, गेड़ी दौड़, बिल्लस,100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो- खो, संखली आदि खेल कराया गया जिसमें डौंडी नगर के युवा से लेकर महिला वर्ग तक के प्रतिभागी भाग लिए । छत्तीसगढ़ ओलम्पिक के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष सोमेश सोरी, पार्षद पलटन भुआर्य, ममता जैन,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कैलाश राजपुत, रविकांत देशमुख, सचिव शुभम गावड़े, शोएब रजा, शाहरुख खान, शेखर यादव, विष्णु लाटिया, पीटीआई श्रेयस दास, श्रवण साहू, निर्णायक शिक्षक गणेश राम, तृप्ति देवांगन, दिव्या कौर, वीणा साहू, तथा नगर पंचायत से सम्मे लाल साहू, विमल भुआर्या, संदीप यादव, इंद्राणी धनकर, डोमन निषाद एवम समस्त नगर वासी उपस्थित रहे।Post navigationकर्नाटक में दिगंबर मुनि जी की निर्मम हत्या के विरोध में श्री सकल जैन समाज दल्लीराजहरा द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन । मणिपुर में चल रही हिंसा बंद करने एवम् केंद्र सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री नरेंद्र मोदी , मणिपुर मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया ।