नगर में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता हुआ साफ, गोटूलमुंडा के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय रायपुर की टीम ने बुधवार को दूसरी बार किया जगह का निरीक्षण।
राजहरा व्यापारी संघ के नेतत्व में की गई आंदोलन के बाद नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इस आंदोलन में व्यापारी संघ के अलावा नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं ट्रेड यूनियन के लोगों ने भी सहयोग दिया था इन सभी के प्रयास से ही नगर नगर में केंद्रीय विद्यालय शुरू हो रही है। केंद्रीय विद्यालय की सौगात राजहरा को मिलने का सपना लगभग पूरा होने जा रहा है। बुधवार को दूसरी बार रायपुर से आए टीम दल्ली से डौन्डी जाने वाले मार्ग पर गोटूलमुंडा के पास स्थित रिक्त पड़े शासकीय जमीन 4 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया। इससे पहले भी टीम ने उक्त जगह का अवलोकन किया था। रायपुर की टीम ने बीएसपी स्कूल नंबर दो में फिलहाल भवन निर्माण तक अस्थाई रूप से इसे संचालित करने के लिए भी इसका निरीक्षण किया। केंद्रीय विद्यालय रायपुर संभाग के सहायक आयुक्त विवेक चौहान , बीएमवाय चरोदा प्रिंसिपल प्रभा मिंज, एसडीएम आरके सोनकर, तहसीलदार हिंसाराम नायक, नायाब तहसीलदार दीपक चंद्राकर, सौरभ जायसवाल जेई सीपीडब्ल्यूडी, उपसरपंच अनिल मिश्रा, राजहरा व्यापारी संघ से अशोक लोहिया, रमेश मित्तल,अजय अग्रवाल, महावीर जैन, आलोक गुणधर, अमित जायसवाल,चिखली सरपंच अहिल्या बाई रावटे सहित दल्ली राजहरा के कई गणमान्य नागरिकों के समक्ष ग्राम गोटूलमुंडा में केंद्रीय विद्यालय हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। राजहरा व्यापारी संघ ने केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा में खुलने के लिए प्रयास करने पर सांसद भोजराज नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक,एसडीएम तहसीलदार का भी आभार व्यक्त किया है।राजहरा की बहुप्रतीक्षित मांग राजहरवासियों की मेहनत से लगभग तय हो गया है। संघ ने इसके लिए सभी राजहरावासियों का आभार व्यक्त किया है। इस आंदोलन में संघ का साथ दिया। वही राजहरा व्यापारी संघ के प्रयास से नगर के पुराना बाजार चौक, पेट्रोल पंप चौक, बस स्टैंड चौक, श्रमवीर चौक में क्रेडा के द्वारा हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल सुलभ कराने के लिए राजहरा व्यापारी संघ ने कलेक्टर से मांग की थी जिसे तत्काल सीएमओ को आदेश देकर निरीक्षण कराया गया और प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है नगर के सभी वार्डों में बीएसपी का पेयजल सुलभ हो पाएगा।