भास्कर न्यूज24/वीरेंद्र भारद्वाज/ चिखलाकसा/दल्ली राजहरालगातार छेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष /छ. ग. प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अब्दुल इब्राहिम सैयद ने कहा शहर के शुरुवात से लेके अंतिम छोर तक अवैध शराब बिकने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है कई जगहों पर तो अवैध मिनी बार स्वरूप संचालित किया जा रहा है आबकारी विभाग सिर्फ अपना ध्यान बिक्री पर फोकस कर रही है तभी कोचीयो को अत्यधिक मात्रा मे शराब मिल पा रहा है शराब दुकान मे लगे सी सी टी वी मे देखा जाये तो सारा सच उजागर हो जायेगा क्यों आबकारी विभाग आँखो मे पट्टी बाधे हुवे मौन है । यह सब खेल जिला आबकारी अधिकारी एवम स्थानीय आबकारी अधिकारी के संरक्षण में हो रहा है ।  जिलाधीश ने तत्काल करवाई करने की बात कही है इस दौरान भिखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा, राजू रावटे एवं प्रेमलता पाथोड़े संगीता साहू उपस्थित थे|

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed