भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली बालोद । जिला भाजपा नेता विशाल मोटवानी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर लोह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के पुरानी लंबित मां गो को लेकर चर्चा करते हुए मुख्मंत्री से राजहरा को गोद लेकर विकास कार्य की सौगात देने की अपील की तथा जिन मांगो को लेकर काफी सालों से राजहरा की जनता आस लगाए बैठी है उन मांगो को पूर्ण करने के सौगात देने का आग्रह किया ।भाजपा नेता विशाल मोटवानी ने कहा लोह नगरी दल्ली राजहरा में एक दशक से जनता ,कांग्रेस की कमजोर सरकार व कांग्रेस की भृष्टचारी सरकार के शासन में राजहरा के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है जो की निंदनीय है । जनता के मांगो को कभी पूरा नहीं किया गया जिससे राजहरा का विकास कार्य पूरी तरह इन पांच वर्षो से बाधित है अब भारती जनता पार्टी की साय साय की सरकार , विकासशील योजनाओं की सरकार है जो कि राजहरा का चौमुखी विकास करेगी और आमजनता की हर लंबित मांग पूरी होगी ।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed