भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। नगर के ओपन एयर थिएटर ग्राउंड में 28 अगस्त को श्री कृष्ण जन्म उत्सव समिति द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे नगर के युवाओं ने भाग लिया क्रेन में लटकी मटकी को फोड़ने वाले को 5001 रुपए का इनाम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रतिनिधि एवम वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पियूष सोनी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद उपस्थित थे। मटकी फोड़ आरंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर तिलक लगाकर आरती कर नारियल फोड़ के किया गया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने बेहतर आयोजन के लिए समिति के सदस्यो की बधाई दी एवम कहा कि आने वाले समय में भी इस तरीके का आयोजन नगर में होते रहना चाहिए जिससे नगर में धार्मिक कार्यों के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ेगी मटकी भरत यादव ने फोड़ा । कार्यक्रम प्रारंभ 6 बजे हुआ और समापन 9:30 को हुआ मटकी फोड़ के अंत तक लोगो का हुजूम लगा रहा। समिति के सदस्यो में भरत देवांगन ,चंदन ठाकुर ,दिनेश यादव ,अमन रामटेके ,अयान अहमद, कृषांत्त सलामे ,नीरज साहू ,राहुल कडपति ,हेमंत पटेल ,मुकेश पटेल ,गणेश पटेल राज साहू , मोंटी,आशीष तिवारी , जगजोत,मोहन नायक , रीसभ गौतम ,प्रदीप कामड़ी ,जीत साहू ,विकास एवम सेकडो की संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।Post navigationनगर हित की 8 सूत्रीय मांगो के संबंध में सांसद के दिशा निर्देश पर राजहरा व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल बालोद जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू से मुलाकात कर सभी मांगो पर की सारगर्भित चर्चा । अवैध शराब परिवहन करने तथा बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 108 नग देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम रूपये जप्त ।