भास्कर न्यूज/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश एवम एवं युवा कांग्रेस डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के मार्गदर्शन में दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अयान अहमद के नेतृत्व में बालौदा बाजार हिंसा में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सुर्यकांत वर्मा, अजित कोशेले व युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ताओं व सतनामी समाज के सथियों को झूठे केस में फसाकर जेल भेजे जाने व पिछले कई महीनों से उन्हे व उनके परिवार वालों को जबरन परेशान करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के विरोध में दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस द्वारा मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस एवम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमें प्रमुख रूप से दल्ली राजहरा नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस भरत देवांगन, अल्पसंख्यक बालोद जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद , अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव ज़ेबा कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ईश्वर राव, अल्पसंख्यक बालोद जिला उपाध्यक्ष तंजीला खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शालिनी रामटेके , दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयान अहमद,युवा नेता हेमंत पटेल,नीरज साहू,दनेश आर्य ,मुकेश पटेल,नितिन लुल्ला, लोकेश साहू ,मोहन्ती,नवीन साहू,जगजोत तुली, नंदू तालिब,दिनेश ,लक्की, कुणाल साहू , विनय साहू, राज साहू ,फरहान,जीवन राजपूत एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed