भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन ,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी, जिला महामंत्री चेमन देशमुख , महामंत्री जयेश ठाकुर जी के दिशा निर्देशानुसार बालोद जिले में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ,जिसमे टी ज्योति पार्षद ने अब तक बूथ में 203 सदस्य बनाया है। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का मूल लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है भाजपा एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपना सदस्यता अभियान शुरू कर रही है इसका राष्ट्रव्यापी अभियान सितंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हुआ है इस दौरान भाजपा ने 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद पांडे को सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली में सोमवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में सदस्यता 8800002024 नंबर में कॉल कर सदस्यता ली भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि हर 6 साल में होती है पार्टी में मेंबरशिप रिन्यू कर नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है भाजपा का लक्ष्य हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाना है। टी ज्योति पार्षद द्वारा कहा गया कि कि अभी तक मेरे बूथ में 203 सदस्य बन चुके है आगे सदस्यता अभियान जारी रहेगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा में सदस्य जोड़ने का मेरा लक्ष्य है भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता अभियान में सदस्य बनने के लिए जनता काफी उत्सुक है भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का मूल लक्ष्य 10 करोड़ से अधिक अवश्य पूरा होगा।Post navigationवक्फ विधेयक पर जनता से सुझाव। अछोली में 32 वर्ष बाद आया कोई सांसद- रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए सांसद भोजराज नाग।