भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत 2 अक्टूबर 2024 को वार्ड क्रमांक 06 नारायण होटल के पास श्रमदान किया गया एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया । तत्पश्चात नगर पालिका कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में स्कूल बच्चो ,सफाई मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों के सम्मान समारोह के दौरान हमारे स्वच्छता नायकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सराहा गया। आइए, हम भी उनके जज़्बे को सलाम करें और स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग करें जिसमें स्वच्छता दीदी , स्वच्छता कमांडो , स्वच्छता कर्मियों तथा नगर के समस्त स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर नोडल अधिकारी भानुप्रकाश घोष, डॉ शैवाल जाना, उमेश अग्रवाल, राजेश दसोड़े, पूर्व एवं वर्तमान पार्षद ,हेल्थ ऑफिसर रामगोपाल चंद्रकार, एलन चंद्रकार, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सतीश चंद्रकार, घनश्याम शर्मा,राजेंद्र साहू, विपिन बेहरा, इंद्र यादव सुनील तारम, पंकज चंद्रकार, स्वास्थ्य विभाग के रेखु साहू पीआई यू रामगोपाल सिन्हा,विजय साहू संतोष साहू शहीद अस्पताल के कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे lPost navigationग्राम पंचायत कुसुमकसा में 15वे वित्त की राशि से सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस एवम सरपंच शिव राम सिंदरामे ने किया। जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया नए एसएचजी सेड का लोकार्पण।