भास्कर न्यूज 24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी के 9 माह के कार्यकाल में राज्य में बढ़ते अपराध, कुशासन, अन्याय, दमनकारी नीति एवम् भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा 27 सितंबर से गिरोधपुरी धाम से न्याय पदयात्रा प्रारंभ किया गया था। जिसका समापन 2 अक्टूबर को सड्डू से प्रारंभ कर गांधी मैदान पुराना कांग्रेस भवन में विशाल रैली के साथ पहुंच कर आमसभा का आयोजन किया गया और न्याय पदयात्रा का समापन किया गया।डोंडी लोहारा विधानसभा की विधायक अनिला भेड़िया के मार्गदर्शन में दल्ली राजहरा के कांग्रेस जन सड्डू से लेकर गांधी मैदान तक न्याय पदयात्रा में शामिल हुए।इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अशोक बांबेश्वर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिबू नायर, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विवेक मसीह, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, अध्यक्ष नगर मजदूर कांग्रेस समस्या निवारण रामकुमार शर्मा, सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसंत साहू शामिल हुए।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed