भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा । नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु जिनमे नाली , सीसी , पाइप लाइन शामिल हैं । 3 करोड़ की राशि अधोसंरचना मद में 27 वार्डों में नाली एवम सीसी निर्माण हेतु , 15वें वित्त अंतर्गत 1 करोड़ 62 लाख की लागत से विभिन्न वार्डों में आर.सी.सी नाली एवम सीसी रोड तथा पाइप लाइन , 15वे वित्त में पेयजल समस्या निवारण बाबत 1 करोड़ 29 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तारीकरण की राशि स्वीकृत की गई , जिसका लाभ दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की जनता को मिलेगा । इस सौगात हेतु समस्त पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।Post navigationसम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा के तत्वाधान में अंबेडकर मेमोरियल भवन में 14 अक्टूबर धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। डीएवी इस्पात सिनियर सेकेण्डरी स्कूल राजहरा के प्राचार्य को तत्काल हटायें बीएसपी प्रबंधन_ संयुक्त ट्रेड यूनियन