भाजपा छोड़ दो नही तो जान से मार देंगे भाजपा नेता श्याम जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी।

भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा ।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल को जान से मारने की धमकी मिली हैं। श्याम जायसवाल की माँ को उनके मोबाइल नम्बर पर अनजान व्यक्ति ने श्याम जायसवाल को जान से मारने की धमकी उनकी माँ को दी है। जिसकी शिकायत उनकी माता सुशीला जायसवाल ने राजहरा थाने में किया है। जिसका पूरा विवरण इस प्रकार हैं। 16/10/2024 समय दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर सुशीला जायसवाल के मोबाइल नम्बर पर अनजान नम्बर +923419538383 से वाट्सएप कॉल आया था। कॉल उठाने पर दूसरे तरफ से धमकी भरे आवाज में कहा गया कि तुम्हारा बेटा भाजपा का बहुत बड़ा नेता बनता है। उसको भाजपा छोड़ने बोल दो नही तो बहुत जल्द जान से मार देंगे। और हमे यह भी पता है। कि इस समय वह मुंबई में है। ऐसे धमकी से घबरा कर सुशीला जायसवाल ने अपने बेटे श्याम जायसवाल को फोन कर उसका हाल चाल लिया चूंकि वर्तमान में सच मे श्याम जायसवाल राजनीतिक कार्य से मुंबई में है। इसलिए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित होते हुवे राजहरा थाने में तत्काल सूचना देकर फोन करने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर श्याम जायसवाल की सुरक्षा का निवेदन भी किया है। राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि श्याम जायसवाल की माता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है कि उनके मोबाइलनंबर पर उनके बेट को मारने धमकी मिली है। जांच उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।