कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने अयान अहमद ,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा । नगर के नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अयान अहमद का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। हालांकि पूरे छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर संगठन के द्वारा चुनाव का फैसला लिया गया था जिसमें नगर अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया मैं भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया था जिसमें जी तोड़ मेहनत कर नगर के यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अयान अहमद की घोषणा की गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार दल्ली राजहरा के यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अयान अहमद की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित चुने गए अयान अहमद कुछ माह पहले यूथ कांग्रेस को चुनावी माहौल में जी तोड़ मेहनत कर अयान अहमद ने भारी मतों से जीत हासिल की ।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक खुशी का माहौल बन गया जिसमें एक भव्य यात्रा निकाल शहर के नागरिकों व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अयान अहमद को यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी।
अयान अहमद- ने बताया कि यूथ कांग्रेस का जो नगर अध्यक्ष का पद ग्रहण कर पार्टी की जिम्मेदारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदैव छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के लिए तन मन कार्य करूंगा। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को जनता तक लाभ पहुंचाने का कार्य करूंगा और मैं निश्चित रूप से पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा
भव्य स्वागत में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था जिसमें दमदार वरिष्ठ कांग्रेस के नेता महमूद अली ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बबेश्वर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद ब्लाक महासचिव रूबी एंथनी विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन युवा कांग्रेस के जिला संयोजक विकास जैन मित्तल एनएसयूआई के जिला सचिव शेख साहिल मंसूरी शेख सोहेब नितिन लुल्ला सैफ अली फैजान मुजम्मिल आक्की मेमन चेतन ठाकुर राहुल पाठक यस गजीर खिलेश पटेल मुकेश पटेल हेमंत पटेल नीतू जिया जीतू फरहान कुणाल चीकवा तालिब कुरेशी कुणाल कुंदन राहुल हनी सैकड़ों में कार्यकर्ता उपस्थित रहकर नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर आया अहमद का भव्य स्वागत किया

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button