विधानसभा उपचुनाव 2024 रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजयी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल प्रचार में जुटे हुए है।

भास्कर न्यूज24/विरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। विधानसभा उपचुनाव 2024 रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजई बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी कुशालपुर ब्लॉक में वार्ड 65,66,67 में चुनावी मोर्चा संभाला है सेवादल के पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह से अलग-अलग जत्थो में कुशालपुर प्रोफेसर कॉलोनी राधा स्वामी नगर बंजारी नगर शीतला पारा बाजार चौक सुंदर नगर में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजई बनाने हेतु अपील कर रहे हैं इस दौरान सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता आनंद प्रदेश के प्रभारी महामंत्री मनोज वर्मा महिला प्रदेश महामंत्री संगीता तिवारी शहर अध्यक्ष अमन गिल प्रदेश सचिव अनीश अशरफी अनिल सिंह घनश्याम वर्मा महेंद्र साहू रमेश आनंद उदय राम अरेंद्र देव पांडे संतोष कुमार मीना ठाकुर अंजली भारती बीनू बेगम यशोदा कश्यप कीर्ति लता सहित सेवदल के पदाधिकारी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।