भास्कर न्यूज 24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा । बालोद जिले के वरिष्ट कांग्रेसी नेता दल्लीराजहरा निवासी ज़ुबैर अहमद को बालोद जिले के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किया है कार्यकर्ताओं का कहना है कि बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज़ुबैर अहमद लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए कई सालों से समर्पित है कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के 25 जिलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति जिसमे बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जुबैर अहमद को बालोद जिला अध्यक्ष बनाया गया जिसमे जुबैर अहमद ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन व छत्तीसगढ़ के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन का भी आभार व्यक्त किया है। ज़ुबैर अहमद ने  बालोद अध्यक्ष नियुक्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के लाभदायक योजनाओं को बालोद जिला की जनता तक पहुंचाने का कार्य करुगा व जनता की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करूंगा।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed