भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।

Oplus_131072

राजहरा परिवहन संघ द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 नवंबर से माइन्स ऑफिस गेट के पास अनिश्चित कालीन यधरना पर बैठ गए हैं । संघ के पदाधिकारियो का कहना है कि जब तक मांगी पूरी नहीं होती यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिये चलता रहेगा।

यह है प्रमुख मांगें -रेलमार्ग से 100 प्रतिशत परिवहन कार्य का 40 प्रतिशत परिवहन कार्य दल्ली से भिलाई तक हमारी संस्था के मालवाहक वाहनों को दिया जाए। वर्तमान में हितकसा में निर्माणाधीन पैलेट प्लांट से निर्मित होने वाले पैलेट का परिवहन कार्य दिया जाए। बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा निजी क्षेत्रों को बेची जाने वाली अनुपयोगी लौह अयस्क का परिवहन कार्य दिया जाए।क्षेत्र की जनता के लिए समुचित रोजगार मुहैया करके पलायन रोका जाये।जिला खनिज न्यास निधि से मिलने वाली राशि का अधिकतम उपयोग शहर के विकास में किया जाये। धरना प्रदर्शन में राजहरा परिवहन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तुली, अतिंदर सिंह, संतोष देवांगन, राजू कुकरेजा अनिल सुथार, इंदरजीत सिंह तुली, विजय प्रताप बग्गा, सुरेश बाघमार,कुलदीप सिंह ,सुनील जायसवाल,अशोक लोहिया,कमल चोपड़ा,प्रशांत बोकड़े, सन्नी ओबेरॉय अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। आंदोलन को राजहरा परिवहन संघ, अनाज किराना संघ सहित अन्य लोगों का समर्थन मिला है।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed