भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। 18 जनवरी 2025 पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड और कलाकार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में क्लासिकल डांस नटराज नृत्यलयम का नाम दर्ज हुआ।जहां आर्ट वा डांस को आगे बढ़ाने के लिए दल्लीराजहरा के कलाकार विजय बोरकर को मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया । इस पर उन्होंने कहा कि मै धन्यवाद देता हूं तिलक भारती ग्रुप ऑफ स्कूल रायपुर नित्य वंदनम जिन्होंने मुझे इस 2025 रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया तथा यह सामान मैं अपने दल्ली राजहरा वासियों को डेडिकेट करता हूं।हमारी संस्था मॉडर्न डांस अकैडमी (MDA) दल्ली मॉडर्न आर्टक्लब(Dmac) विगत 20 वर्षों से नृत्य एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे है।छत्तीसगढ़ स्तिथ बालोद जिला के दल्ली राजहरा क्षेत्र से देश विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। जो इस प्रकार है-१. ट्रैक्स इंटरनेशनल कार्निवल 2019 *मलेशियाई – गोल्ड मैडल* २. अंतराष्ट्रीय डांस म्यूजिक फेस्टिवल – *काठमांडू नेपाल- गोल्ड मैडल* ३. 29वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – *टाटा जमेशदपुर* ४. केयर इंडिया रंग महोत्सव – *कानपुर* ५. अखिल भारतीय किरण संगीत समारोह – *कटनी- म.प्र* ६. इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल – *कटक, उड़ीसा* ७. हुनर रंग महोत्सव – *आजमगढ़ उत्तरप्रदेश* ८. 30वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – *टाटा जमेशदपुर* ९. 31वी राष्ट्रीय डांस एवं म्यूजिक कम्पटीशन – *टाटा जमेशदपुर* १०. कटक नृत्योत्सव 2012- *कटक उड़ीसा* ११. संस्कृति संगम महोत्सव – *गुवाहाटी असम* १२. संगम महोत्सव – *नागपुर* १३. नृत्यधाम कला समिति – देश राग – *छत्तीसगढ़* १४. भारत संस्कृति महोत्सव – *छत्तीसगढ़* १५. अंतराष्ट्रीय कला महोत्सव – हिंदुस्तान कला सोसाइटी – *छत्तीसगढ़* १६. अंतराष्ट्रीय कला हार्मोनी – देश राग *छत्तीसगढ़*???? *नृत्य के क्षेत्र में प्राप्त अवार्ड* १. कला रत्न अवार्ड *कटक उड़ीसा* २. द प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ – धमतरी ३. अंत्योदय जन कल्याण मेला द्वारा *कला रत्न सम्मान* ४. जिला विधिक सेवा सम्मान *बालोद* ५. गुरु सम्मान -भारत संस्कृति महोत्सव ६. महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप अवार्ड – *भारतीय दलित साहित्य अकादमी* ७. *गुरु सम्मान* -संस्कृति संगम महोत्सव – *गुवाहाटी असम* ८. *सोविनियर अवार्ड* – नृत्यधाम कला समिति – छत्तीसगढ़ ९.नृत्यधाम कला समिति देशराग १० छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड 2023 ११ गणतंत्र दिवस 2024 अवार्ड (cisf) और भी कुल – *02 अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता* *25 राष्ट्रीय प्रतियोगिता* 18* से अधिक नृत्य सम्मान* Post navigationरेल्वे स्टेशन राजहरा के पास लावारिस खडी मोटर सायकल को सशक्त एप के माध्यम किया गया सर्च। कुसुमकसा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देख जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने निधि से दिया टैंकर,ग्रामवासियों के चेहरों में आई मुस्कान।