भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा।  आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर
कुसुमकसा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र नगर पंचायत चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की अहम एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।जिसमें प्रमुख रूप से ,मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा, जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता कुमेटी,शक्ति केंद्र प्रभारी भरत भाई पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूर्व महामंत्री अनिल खोब्रागड़े ,मंडल महामंत्री टिकेंद्र साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया, कृष्ण कांत साहू आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से आने वाले सभी दावेदारो का सम्मान किया और कहा कि मंडल अध्यक्ष बनने के बाद का उनका प्रथम चुनाव है जिसमें विजयी होने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है। सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाना है।योगेंद्र ने कहा कि आगामी नगरीय निकायों में चिखलाकसा में अध्यक्ष पद सहित सभी पार्षदों को पूर्ण बहुमत के साथ विजय दिलाना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के छोटे से छोटे से लेकर ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं है यह हमारा परिवार भी है जिसके हम सभी सदस्य हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में हुए विधानसभा एवं लोकसभा दोनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को नगर पंचायत क्षेत्र से बहुमत मिला थी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed