भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । नगर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा मौन धारण कर उनके अहिंसा के उपदेशों को दोहराया । श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बम्बेश्वर , मंडल अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय , पूर्व नपा अध्यक्ष श्री शिबू नायर , पूर्व एल्डरमैन महेंद्रन अप्पू , प्रमोद तिवारी , पार्षद स्वप्निल तिवारी , वरिष्ठ कांग्रेसी श्री जोगेंद्र ठाकुर , युवा कांग्रेस अध्यक्ष परितोष हंसपाल , पूर्व अध्यक्ष पी एम सुहैल , सुमित , मुरली , दीपक सिंह एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।Post navigationभाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार श्याम जायसवाल ने भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी तोरण साहू के समर्थन में नाम लिया वापस। इंटक युवा अध्यक्ष बनने पर परितोष हंसपाल का हुआ कांग्रेस कार्यालय में सम्मान।