भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार श्याम जायसवाल थे। अंतिम विचार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू व श्याम जायसवाल के बीच ही किया था। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दिया और तोरण साहू भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाये गए जिसके बाद पार्टी के निर्देशानुसार श्याम जायसवाल ने भी भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया था। भाजपा का बी फार्म तोरण साहू के नाम का जमा होने के बाद श्याम जायसवाल ने पार्टी के निर्देशानुसार अपना नामांकन वापस ले लिया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि भाजपा पार्टी ने सभी दावेदारों के नाम से प्रमुखता से विचार किया है। व पार्टी की टिकट किसी भी एक दावेदार को ही मिलती है। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर भरोसा जताया है इसलिए मेरा भी पूरा समर्थन श्री तोरण साहू के साथ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। संगठन द्वारा दिए सभी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा मुझे पूरी उम्मीद है। की इस बार दल्लीराजहरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू विजय होकर दल्लीराजहरा के आम जनता के विकास हेतु काम करेंगे।Post navigationवार्ड क्रमांक 23 मदर टैरेसा वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी रीपूचंद को मिल रहा अपार जनसमर्थन। दल्लीराजहरा में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन।