छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू का धुआंधार जनसंपर्क जारी, टाउनशिप के वार्डों में अपने बीच के कर्मचारी को पाकर लोग दे रहे हैं आशीर्वाद।

भास्कर न्यूज 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक 6, 7 एवम् 8 में धुआंधार जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान वार्ड क्रमांक 6 कि भाजपा प्रत्याशी ममता पटेल वार्ड क्रमांक 7 के प्रत्याशी वीरेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 8 के प्रत्याशी सीता चेतन साहू ने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर वार्ड वासियों से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका में भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और पार्षद चुनाव जीत कर आते हैं तो नगर और वार्ड का समुचित विकास होगा। वार्ड में विकास की गंगा बहेगी। पूरे नगर में विकास की गंगा बहेगी। इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी के साथ पूरे समय जनसंपर्क में रहे । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को अंजाम दे रही है जिसके तहत नगरी निकाय क्षेत्रों में विशेष रूप से विकास की गति बुलेट की रफ्तार से चलने वाली है नगर की जनता को इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद पद पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाकर नगर और वार्डों का विकास हम सभी को करना है इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि दल्ली राजहरा की जनता विगत 25 सालों से कांग्रेस व अन्य दलों के लोगों को अध्यक्ष पर बिठाकर नगर को विकास से कोसों दूर कर दिया है। अब वह समय आ गया है जब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों को विजय दिलाकर हम सभी को विकास की गाड़ी की रफ्तार को पुनः पटरी पर लाकर दौड़ा देना है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नगर पालिका चुनाव संयोजक महेश पांडे मंडल महामंत्री मदन मयति,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी  वर्मा नंदा पसीने छगन साहू मोनू चौधरी धर्मेंद्र गाड़ियोक, सत्या साहू, चेतन साहू रमनी बाग, किरण सिन्हा कासिम कुरैशी श्याम जायसवाल सरस्वती साहू मंजू साहू सहित वार्डवासी सैकड़ो के संख्या में उपस्थित थे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button