भास्कर न्यूज़ 24 /विरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने समस्त नगर वासियों से मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मतदाता अपना कीमती समय निकालकर मतदान करने के लिए मतदान केंद्र स्थल पर पहुंचे थे कई मतदाता जो दल्ली राजहरा से बाहर रहते हैं वे भी इस मतदान पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने उन मतदाताओं का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू इस चुनाव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने सहयोग प्रदान किया है उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं का जिन्होंने दिन रात मेहनत कर उनके साथ रहे , हर कदम पर उनका सहयोग किया उनके पक्ष में दिन और रात प्रचार किया उनका भी हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। Post navigationयूका महासचिव जसविंदर गिल ने अध्यक्ष पद हेतु रवि जायसवाल और कांग्रेस पार्षदों को वोट देने की अपील। श्री शिवमहापुराण कथा 19 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक