भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के मोहम्मद मेराज ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दल्लीराजहरा में कांग्रेसियों का पतन उनके कर्मो के चलते हुआ है। विगत 15 वर्षों से कांग्रेस के द्वारा दल्लीराजहरा के प्रत्येक वार्ड में नशीली पदार्थो जैसे गोली, गांजा, अवैध शराब बिक्री एवम सट्टा बाजार को बढ़ावा देकर कई गरीब परिवारों को बर्बाद किया है। जिसके चलते महिलाओं में बेहद आक्रोश था। उसी का नतीजा निकला कि 15 वर्षों से नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में बैठे कांग्रेस के अध्यक्ष को अब अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी साथ ही कुल 19 वार्डो में अपने पार्षद गवाने पड़े। मोहम्मद मेराज ने कहा कि जब 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और विधानसभा क्षेत्र डौन्डी लोहारा के विधायक मंत्री पद पर बैठे तो क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं में पंख लग गए जिसके कारण वह हवे में उछल कर अवैध कार्यो को बढ़ावा देने लगे साथ कि अवैध रेती, मुरुम खनन के साथ साथ खनिज संस्थान न्यास की राशि मे करोड़ो का घोटाला करके बढ़ने लगे थे। जिसके चलते कांग्रेस नेताओं पर ईडी एवम आईटी का छापा लगातार पड़ने लगा था। वही दल्लीराजहरा में सभी 27 वार्डो में अवैध कार्यो के साथ नाली, सीसी रोड एवम 100 बिस्तर अस्पताल के नाम पर करोड़ो की राशि हजम कर गए। और दल्लीराजहरा की जनता को बदहाली के आँशु रोने छोड़ गए। कानून के साथ खिलवाड़ करते थे कांग्रेसी कार्यकर्ता – मेराजदल्लीराजहरा क्षेत्र में निवास करने वाले मोहम्मद मेराज ने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक जब जब कांग्रेस के विधायक, मंत्री एवम उनके कार्यकर्ताओ के खिलाफ आवाज बुलंद की गई तब तब आवाज को दबाने के लिए जेल भेजा गया एवम जिला बदर की कार्यवाहीं की गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कानून का दुरुपयोग किया जा रहा था जिसे दल्लीराजहरा की जनता ने पहचाना एवम उनके हाथों से उनके अध्यक्ष की गद्दी छीनकर भाजपा के तोरण लाल साहू को बैठाया है।Post navigationकुसुमकसा जनपद से 1651 मतों से मंजू संजय बैस की ऐतिहासिक जीत। वार्ड 26 में मोटर खराबी होने पर तत्काल टी ज्योति द्वारा किया गया निवारण।