भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। वर्तमान बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं बालोद जिला सहित दल्ली राजहरा के निवासियों के लिए अत्यंत निराशाजनक है। देखने में बजट बहुत ही भारी भरकम दिखाई देता है लेकिन यह अत्यंत खोखला है इसमें ना तो आदिवासियों का ख्याल रखा गया है और ना ही बेरोजगार युवाओं का माननीय वित्त मंत्री जी इतने अधिक फुर्सत में थे की 100 पन्ने का बजट उन्होंने हाथों से लिखा है और दूसरे दिन जब बजट पर आम चर्चा होनी थी तो विधानसभा से गायब हो गए। यह स्पष्ट परिलक्षित करता है कि वह इस बजट पर चर्चा से भाग रहे हैं । क्योंकि इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे वह उल्लेखनीय बता सके। इस बजट को पेश करते हुए उन्होंने गति की बात कही लेकिन यह बजट अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बिल्कुल भी नहीं है इस बजट से हमारे क्षेत्र का कोई भी भला होता नहीं दिख रहा है। बालोद जिले के अनेकों मांग इस क्षेत्र की जनता लगातार कर रही है, बजट में उनमें से किसी का भी जिक्र ना होना इस क्षेत्र की उपेक्षा का स्पष्ट प्रमाण है कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह बजट पुराने माल को नए रेपर में पेश करके बेचने जैसा है।Post navigationहार के डर से भाजपा नेताओं के द्वारा निर्वाचन अधिकारी पर दबाव बनाकर शासन का दुरुपयोग करते हुए आज के इस चुनाव को चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बीच में स्थगित कराया गया- चंद्रप्रभा सुधाकर नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।