छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 2024-25 सम्मान समारोह में दल्लीराजहरा की वरिष्ठ साहित्यकार व लेखिका शिरोमणि माथुर को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से नवाजा गया।

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा। दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 2024-25 सम्मान समारोह में दल्ली राजहरा की वरिष्ठ साहित्यकार व लेखिका शिरोमणि माथुर को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से नवाजा गया। शुरू से ही लेखन व साहित्य के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाली समाज सेविका शिरोमणि माथुर विगत कई वर्षों से समसामयिक विषयों पर विशेष चर्चाओं का सृजन कर रही हैं इसके अलावा क्षेत्र व दल्ली राजहरा की समस्याओं के साथ-साथ शुरुआत से लेकर अब तक के विकास यात्राओं का जीवंत चित्रण इनके विशेष लेखो में झलकता है। उनके साहित्य व कविताओं में यथार्थ का चित्रण विशेष रूप से देखने को मिलता है समाज सेवा व लोक सेवा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष सेवाएं पूर्व में प्रदान की है विगत कई वर्षों से अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त करने वाली क्षेत्र की समाज सेविका शिरोमणि माथुर को समाज सेवा शिक्षा व लोक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 8 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 2024 25 से नवाजा गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ हेड पवन अग्रवाल खो खो संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष माथुर विशेष रूप से उपस्थित थे । इस सम्मान से पूरे प्रदेश सहित हमारा दल्ली राजहरा विशेष रूप गौरवान्वित हुआ है। श्रीमती माथुर के नई दिल्ली में सम्मानित होने पर उनके इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button
preload imagepreload image