भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में सत्र 2025 में विकास कार्य कराये जाने की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वार्ड कमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में विकास कार्य हेतु वार्ड 20 में नाहवन घाट निर्माण कार्य, चंडी मंदिर में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य, घर घर नल जल कनेक्शन दिया जाये, मेन रोड में टाकीज से बबली जनरल स्टोर्स तक डामरीकरण कार्य- वार्ड में बोर खनन कार्य 3 स्थानों पर, पेट्रोल पम्प के पीछे बस्ती में शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य आर सी सी नाली निर्माण कार्य,. वार्ड में चेकर टाईल्स निर्माण कार्य,. वार्ड में पाइप लाईन मरम्मत कार्य कराया जाये। अध्यक्ष ने उक्त सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।Post navigationनिको कंपनी के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के हाथों किया गया। तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा में अध्यक्ष युवराज साहू के नेतृत्व में भक्त मां कर्मा जयंती (समारोह) एवं आदर्श विवाह हुआ संपन्न, 5 जोड़ा बंधे परिणय सूत्र में।