भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू का नगरपालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे उर्फ पिंटू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने की है। स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ लूनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, राजेश दसोडे पार्षद विशाल मोटवानी, मेवा पटेल, तरुण साहू,सहित श्याम जायसवाल ,रमेश गुर्जर, सुमित जैन, अंकित जायसवाल, मोंटी छतवाल ,मनोज सिंह, लवण राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।Post navigationश्री महावीर सेवा समिति के द्वारा दल्लीराजहरा में 3 दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन। नगर के अटल चौक चिख़लाकसा के पास प्रोफेसर को चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल ।