भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। कश्मीर पहलगाम में हुए वीभत्स हत्याकांड के विरोध में 25 अप्रैल को राजहरा नगर का संपूर्ण व्यवसाय होटल सब्जी पेट्रोल पंप पैंडल चाय दुकान सभी बंद रहेंगे। राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , उपाध्यक्ष अशोक लोहिया एवं अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ ने बताया कि इसी शाम 7 बजे गुप्ता चौक से एक मौन जुलूस निकालकर नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया जाएगा। ततपश्चात 15 मिनट तक पूरे शहर की लाइट बंद कर आम नागरिकों का भी सहयोग इस विरोध प्रदर्शन में लिया जाएगा । अंत में गुप्ता चौक में पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। संघ ने इस माउंट रैली में समस्त नगरवासी उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दें।Post navigationसंस्था प्रमुख, प्राचार्य एवं शिक्षक नही रहते है मुख्यालय में – स्वाधीन जैन। डीईओ की संलिप्तता संदिग्ध, साथी को ही बना दिये जांचकर्ता। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के विरोध एवं इस हमले में मृत निर्दोष नागरिकों को मौन श्रद्धांजलि दल्लीराजहरा श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी।