भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के तत्वावधान में स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में आगामी 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का प्रकाट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर प्रातः 9.00 बजे से भगवान परशुरामजी की वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ एवं सुंदरकांड पाठ व श्री हनुमान चालीसा का पाठ के पश्चात हवन,आरती व प्रसाद वितरण होगा तथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4.00 बजे तक महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों से निवेदन है कि भगवान परशुराम जी के प्रकाट्योत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रम में सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व पदाधिकारियों की ओर से उपरोक्त जानकारी दी है।Post navigationमुख्य नगर पालिका अधिकारी लेखपाल एवं साहु.अभियंता द्वारा 15 वे वित्त आयोग द्वारा टाइड मद से लगभग 2.47 करोड़ की खरीदी में आर्थिक अनियमितता की शिकायत उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने डिप्टी सीएम से की। भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन कर निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं प्रधानमंत्री से कड़ी कार्यवाही की मांग ।