भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। भीषण गर्मी के चलते नगर के वार्ड क्रमांक 27 गुरुघासीदास वार्ड में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। मोटरें बार-बार जल रही हैं, सप्लाई बाधित हो रही है और आमजन परेशान हैं। ऐसे समय में पार्षद सूरज विभार ने एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में मोर्चा संभालते हुए सरकारी बोर खनन की पहल की है।वार्ड में बोर खनन कार्य पार्षद सूरज विभार के विशेष प्रयासों से शुरू कराया गया है, जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। तीनों जनप्रतिनिधियों ने मिलकर जल संकट की गंभीरता को समझते हुए यह ठोस कदम उठाया है।पार्षद सूरज विभार ने कहा, “मेरे वार्ड की जनता जल संकट से जूझ रही है, और जब तक हर घर में पानी नहीं पहुंचेगा, मेरा प्रयास जारी रहेगा। सरकारी बोर खनन इसी दिशा में पहला कदम है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जी का भी मुझे पूरा सहयोग मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद सूरज विभार वार्ड की हर समस्या को गंभीरता से लेते हैं और मौके पर पहुंचकर समाधान करते हैं। इस बार भी उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन से अनुमति लेकर बोर खनन शुरू करवा दिया।इस पहल से न केवल वार्ड में जल संकट से राहत मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में स्थायी जल व्यवस्था की भी उम्मीद की जा रही है।Post navigationब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप 2 -3 मई 2025 को दल्लीराजहरा में।