भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। आजाद नगर वार्ड में स्थित अंगार मोती मंदिर का मरम्मत अध्यक्ष निधि से कराये जाने की मांग को लेकर वार्ड 2 की पार्षद पूनम सोरी ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सोपा है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि वार्ड नं. 02, आजाद नगर वार्ड में स्थित अंगार मोती मंदिर का मरम्मत कार्य दो वर्ष पूर्व आरम्भ किया गया था, किन्तु अब तक अधुरा पड़ा है। यहाँ से कई मूर्तियाँ भी इधर उधर रखा गया है। जिससे मंदिर में पूजा पाठ नहीं हो पा रहा है।इस मंदिर का जीर्णोद्धार अध्यक्ष निधि से कराया जाये।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed