भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री देवांश सिंह राठौर व सीएसपी राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पांडे के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु झुंझुनूं राजस्थान राज्य भेजा गया , टीम द्वारा झुंझुनूं राजस्थान जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है, कि दिनांक 17/07/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/05/25 से 30/06/25 तकशेयर ट्रेडिंग ग्रुप में का ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 232/25 धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीन आरोपियों 1.रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान 2. मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान 3. विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थानको विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।आरोपियों के कब्जे से HDFC BANK, CANARA BANK, चेकबुक, एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है।तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।**गिरफ्तार आरोपी- 1. *रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान* 2. *मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान* 3. *विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान**जप्ती- 01.घटना में प्रयुक्त CANARA ,HDFC ,IDBI बैंक चेक बुक,* *02. 06 नग मोबाइल फोन* । *03. 3 लाख रुपए नगदी।* *04. बैंक खाता में जमा फ्रॉड रकम करोड़ों रुपए सीज किया गया।* शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक श्री रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी स ०उ०नि ० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव , भोप साहू ,विपिन गुप्ता ,योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,सुरेंद्र देशुख थाना राजहरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।Post navigationकांग्रेस नेताओ के द्वारा बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आरोप लगते हुए पोस्टऱ जारी किया गया। बालोद जिले में सर्वाधिक सदस्य बनवाकर प्रदेश में रचा रिकॉर्ड, भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को ‘सदस्यता रत्न सम्मान”