भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। संविधान दिवस कार्यक्रम मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर केतन नायक के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच में महिला समूह के सभी सदस्य एक साथ इकट्ठा होकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गयाl महिला समूह द्वारा अपने समुदाय और समूह के लिए सार्थक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों की l भारत के मूल सिद्धांतों जैसे न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के प्रति अपने प्रतिबद्धता को दोहराने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है l राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सामुदायिक संगठन उमेश्वरी नेताम एवं सहायिका लक्ष्मी सिंह द्वारा चर्चा का आयोजन कर मौलिक अधिकारों विशेष रूप से समानता का अधिकार जो महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है और एक नागरिक के रूप में अपने मौलिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करना, समूह में सभी सदस्यों को सम्मान अवसर देना और अपने कर्तव्यों को पूरा करना l इस कार्यक्रम में महिला समूह के आंतरिक नियमों जैसे की बैठको के नियम ऋण वितरण नीति ब्याज दर बैठक पजी की समीक्षा एवं महिलाओं से पांच सूत्र के बारे में चर्चा समूह की प्रगति को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना एसजी का गठन कैसे करे,स्वयं को संगठित करने और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने के मौलिक अधिकार का उपयोग करना हैl यह देश के सामाजिक न्याय के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देता हैl
इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिला समूहों को भारतीय संविधान की मह,त्ता मूल अधिकारों, मूल कर्तव्य, तथा नागरिक दायित्वो के प्रति जागरूक किया गया lसभी लोगों को संविधान के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गयाl

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed