छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सामाजिक समागम व समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग स्थित सामाजिक भवन में किया गया।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरादुर्ग। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सामाजिक समागम व समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त को दुर्ग स्थित सामाजिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में 54 पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुखों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ.के.लक्ष्मण थे ।अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की, तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगम लाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी वेलजी भाई मसानी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल जंघेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी,प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष भरत वर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू, राकेश चंद्राकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, पूर्व विधायक प्रीतम साहू , वीरेंद्र साहू बालमुकुंद देवांगन, भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, बिसेसर पटेल ,सदस्य प्रहलाद रजक, देवेंद्र जायसवाल सहित समाजिक पदाधिकारी गण मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया।स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा यह प्रथम वृहद आयोजन है। उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अब तक के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसी तरह की आयोजन प्रत्येक संभाग में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के.लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने लगातार पिछड़ा वर्ग समाज की उपेक्षा की है, पिछड़ा वर्ग समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को गाली दी है वहीं भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लोगों को सम्मान देते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर संवैधानिक दर्जा प्रदान किया, उन्होंने आयोग के इतिहास वर्तमान स्वरूप को लेकर विस्तार से बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सरकार पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मदद से ही बनेगी और प्रदेश कि कांग्रेस की घोटालेबाज और भ्रष्ट सरकार को आम जनता उखाड़ कर फेंकेगी। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को खराब करने का काम कर रही है। धर्मांतरण लव जिहाद जैसे अनेक विवाद पैदा कर छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम कर रही है , कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के खिलाफ काम किया है, आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार माफिया धर्मांतरण का गढ़ बना है ,हम सभी को आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है और सन 2024 में देश में मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है l नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश छत्तीसगढ़ का निर्माण किया छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद भाजपा ने इस प्रदेश का विकास किया लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा किसान को प्रताड़ित किया। भारत सरकार किसान को धान का प्रति क्विंटल 2183 रुपए की राशि दे रही है और कांग्रेस सरकार₹2500 प्रति क्विंटल देने की बात कर करोड़ों रुपए का विज्ञापन दे रही है। किसानों को 2 साल का बोनस नहीं दिया। हम सभी को इस वादा खिलाफी काम करने वाले सरकार को आने वाले दिनों में उखाड़ फेंकना है।अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबी हटाने की बात करती रही जब मौका मिला तो गरीबों की ही हटाकर भ्रष्टाचार करती रही है आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितना काम हुआ है उतना 60 सालों में काम नहीं हुआ पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला। कांग्रेस की सरकार हमेशा परिवारवाद भ्रष्टाचार तुष्टीकरण की राजनीति करते आई हैl छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गोबर तक में घोटाला किया है इस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को हमें उखाड़ फेंकना है कार्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेश की सरकार 27% आरक्षण का शिगूफा देकर अपने ही 2 लोगों को हाई कोर्ट भेज कर स्टे ले लिया और दो कांग्रेसियों को उच्च पदों पर बैठाकर इनाम दिया,वहीं मोदी सरकार केंद्र में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण प्रदान कर पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया सबसे ज्यादा लाभान्वित छात्र-छात्राएं हुए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें छत्तीसगढ़ से काग्रेस सरकार की विदाई करनी है इसके लिए सभी को तैयार रहना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी होने का नाटक नौटंकी करती है वास्तविक में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए विकास कार्य ना कर भ्रष्टाचार में अग्रणी रहती है ऐसे सरकार को आने वाले दिनों में हमें बदलना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वेलजी भाई मसानी ने कहा कि, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ में सक्रियता से काम कर रही है भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रियता से आने वाले दिनों में इस प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सामाजिक सम्मेलन में आए हुए लोगों को कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से 56 समाज के प्रदेश, संभाग व जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी का भाजपा पिछड़ का मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू ने किया lइस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी सभी जिला प्रभारी संभाग प्रभारी सहित 56 समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

Related Articles

Back to top button