भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर में लगातार पेट्रोल, डीज़ल की कमी और केन्द्र सरकार द्वारा किमतों में लगातार बढ़ोतरी व इन सब पर नियंत्रण करने में नाकाम केन्द्र सरकार की नाकामी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। केन्द्र की भाजपा नीत सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असफल विदेश नीति और कुटनीति का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है। 28 फरवरी से अमेरिकी नेतृत्व में अमेरिका-इजरायल-फिलिस्तिन युद्ध आरंभ होने के बाद से वैश्विक स्तर तेल संकट गहराने लगा था। ऐसे वैश्विक संकट के दौर में जब विश्व अलग-अलग राष्ट्रों के प्रमुख इस संकट का समाध खोजने, अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने में ध्यान लगा रहे थे उस वक्त हमारे देश के प्रधानमंत्री मंत्री और उनका सारे केबिनेट का ध्यान संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर ऐन-केन प्रकरेण पांच राज्यों का चुनाव जितने में लगा हुआ था। जबकि वे जान रहे थे की आने वाले समय में उर्जा के लिए महत्वपूर्ण पेट्रोल, डीज़ल , गैस जैसी अत्यावश्यक वस्तुओं की भारी कमी होगी लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मंत्री इस भयंकर समस्या की तरफ से जानबूझकर आंख मुंदे बैठे रहे उनके लिए सिर्फ और सिर्फ पांच राज्यों का चुनाव वह भी विशेष कर बंगाल और आसाम का चुनाव जितना ही महत्वपूर्ण था। आज प्रधानमंत्री और उनकी केबिनेट की विफल कुटनीति और वैदेशिक नीति का खामियाजा पुरा देश भुगत रहा है। ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री जी को देश की जनता को राहत देने का कार्य करना चाहिए तब वह दार्शनिक बनकर देश की जनता से ही सब कुछ त्याग करने का आह्वान कर रहे हैं। अभी कुछ ही समय पहले, युद्ध आरंभ होने से पहले तक प्रधानमंत्री जी रुस से सस्ता तेल खरीदकर आम जनता को सस्ता तेल देने की बजाय लगातार पेट्रोल, डिजल पर टैक्स बढ़ा-बढ़ाकर खुब कमाई किये, अपने कार्पोरेट मित्रों को खुब लाभ पहुंचाया। सस्ते पेट्रोल, डिजल से हुई लाखों-करोड़ों रुपए का कोई अता पता है, जनता को कोई राहत नहीं दिए। आज प्रधानमंत्री की नाकामी के कारण देश में पेट्रोल, डिजल की लगातार कमी होती जा रही है, इसके कारण आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होते जा रहा है, महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही है, ऐसे संकट काल में देश की कड़ोड़ो जनता को राहत देने की बजाय प्रधानमंत्री जी और उनका केबिनेट पेट्रोल डीजल की किस्मतों पर लगातार बढ़ोतरी कर देश की जनता की कमर तोड़ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल डीजल की कमी और उस पर किस्मतों में बढ़ोतरी आप की नाकामी है, जनता को राहत देने के बजाय महंगाई के दल दल में धकेलना बतौर प्रधानमंत्री आपकी असफलता है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों और पेट्रोल, डिजल की कमी, किमतो में लगातार बढ़ोतरी का घोर निंदा करती है और मांग करती है की तत्काल जनता को राहत पहुंचाने व एक लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को फलीभुत करते हुए राष्ट्रहित में पेट्रोल, डिजल की बढ़ी हुई किमतो को तत्काल वापस ले या फिर इस समस्या के समाधान करने में अपनी असफलता को स्वीकार करते हुए नैतिक रुप से राष्ट्रहित में अपने पद से स्तीफा दे। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, रामजतन भारद्वाज, के ईश्वर राव अप्पू महेंद्रन, नितेश, अजय नोनहारे, यादराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Post navigationयात्रियों की बढ़ती भीड़ से बेहाल रेलवे; अतिरिक्त कोच जोड़ने की उठी मांग -आशीष गुप्ता