भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा ।Oplus_0नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 में आम जनता की सुविधा हेतु नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा फिल्टर वाटर कूलर मशीन लगाया गया। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 03 स्थित पुराने नगर पालिका परिसर में आधार कार्ड, महतारी वंदन योजना के केवाईसी कार्य एवं स्टांप वेंडरों के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं वार्डवासियों का आना-जाना लगा रहता है। पीने के स्वच्छ पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका व्यायाम शाला के सामने शिव मंदिर प्रांगण में नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा फिल्टर वाटर कूलर मशीन लगवाई गई। इस पहल से अब आम जनता एवं वार्डवासियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नगर पालिका उपाध्यक्ष की जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर दल्ली राजहरा में एक अलग पहचान बन चुकी है।Post navigationजिले में हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का शुभारंभ, दल्लीराजहरा को भी मिला नया वाहन।