भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। बकरीद त्यौहार को नगर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बुधवार को दल्लीराजहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजहरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने की। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीआई श्री सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दल्लीराजहरा हमेशा से शांति नगर का प्रतीक रहा है। बकरीद का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। टी आई ने कहा कि त्यौहार खुशियां बांटने का नाम है। किसी को परेशानी न हो, इसका सभी को ध्यान रखना है। पुलिस प्रशासन 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा। कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत डायल 112 या थाना में संपर्क करें। बैठक में रतिराम कोसमा, विशाल मोटवानी, अभय सिंह, युवराज साहू, रवि जायसवाल, हीरा लाल पवार ,अजय , महावीर चोपड़ा, अमित जायसवाल, महेंद्न,रोशन पटेल, सुमरित उर्वशा , प्राची सिन्हा, प्रदीप बाघ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।Post navigationगुमशुदा बुजुर्ग महिला की तलाश।