भास्कर न्यूज़ 24 /वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में लोक कला की महान विभूति, पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत स्वर्गीय तीजन बाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। उपस्थित जनों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, लोक संस्कृति के संरक्षण में दिए गए अतुलनीय योगदान तथा साधारण परिवेश से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों तक की प्रेरणादायी यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने स्वर्गीय तीजन बाई जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसी क्रम में कारगिल युद्ध के अमर वीर, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिखरचंद जैन, राजेश अग्रवाल,पार्षद विशाल मोटवानी, राजा डहरवाल, पार्षद वार्ड 21 भूपेंद्र श्रीवास, मोहम्मद इमरान, समर्थ लाखानी, मोनू पत्रों, सद्दाम, गुलाब सहित बस स्टैंड वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि राष्ट्र के वीर सपूतों एवं समाज की महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।Post navigationदल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) बनाए जाने पर ललित जैन लड्डू ने व्यक्त किया आभार। एल्डरमेन नियुक्ति में महिलाओं की उपेक्षा, भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर – रतिराम कोसमा