भाजपा ने चार महीने पहले प्रत्याशी घोषित करके डोंडी लोहरा में भाजपा की हार को स्वीकार किया – प्रशांत बोकडे(युवा कांग्रेस अध्यक्ष )

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। गुरुवार को छत्तीसगढ़ भाजपा ने 21 उम्मीदवार की घोषणा किया जिसको देख के लगता है भाजपा को अपनी हार सामने दिख रही है क्योकि भाजपा समझ चुकी है कि इन 4 सालो में ना तो भाजपा नेताओ ने आम जनता की सुध ली ना उनके लिए कुछ काम किया इसलिए 4 महीने पहले घोषणा करके माहौल बनाने में लग गयी है उसी प्रकार भाजपा को डोंडी लोहरा में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस से अभी आये हुए व्यक्ति को बनाना पड़ा, भाजपा ने उन आदिवासी नेताओ को ठगा है जो भाजपा के विचारो स जुड़े हुए थे उनकी मेहनत आज बेकार हो गयी ,एक भाजपा कार्यकर्ता की आपबीती डोंडी लोहरा मे भाजपा का आदिवासी कार्यकर्ता तमाम पार्टी के कार्यों को करता है चादर उठाता है लेकिन ज़ब सम्मान देने की बात आती है तो भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अपने सालो के कार्यकर्ता पे भरोसा ना कर दूसरे पार्टी से आये व्यक्ति को टिकट देता है, तब उस भाजपा का कार्यकर्ता के दिल मे क्या बीतती है आप और हम सब उसका दर्द समझ सकते है, उसकी सालो की मेहनत को समझते है, आज़ डोंडी लोहारा के भाजपा के आदिवासी नेतृत्व के साथ बस यही हुआ है, हमारी सवेदना उन तमाम सच्चे कार्यकर्ताओ के साथ है जिनको उनके प्रदेश नेतृत्व ने झुनझुना पकड़ा दिया,|

 

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed