Oplus_0

भास्कर न्यूज़ 24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में एक माह तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर दल्लीराजहरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा ने भाजपा पर राजनीतिक आयोजन को ‘जनसेवा’ का नाम देने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है। रत्तीराम कोसमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर व्यक्तिगत महिमामंडन से अधिक जरूरी आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महंगाई, पेट्रोल डीजल और घरेलु गैस, के बढ़ते दाम,बेरोजगारी, बिजली की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों, सड़को की बद से बत्तर हालत,दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा कि लचर व्यवस्था को लेकर आम लोगों में असंतोष है। ऐसे समय में बड़े स्तर पर उत्सव आयोजित करने के बजाय सरकार को इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कांग्रेस नेता कोसमा ने कहा कि यदि वास्तव में जनसेवा को अभियान का केंद्र बनाया जाना है तो गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।
श्री कोसमा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के राजनीतिक स्वरूप का पुरजोर विरोध करते हुए जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी एवं इस विरोध की जानकरी प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन जन तक पंहुचायेगी।

Avatar photo

By वीरेन्द्र भारद्वाज

चीफ़ एडिटर, भास्कर न्यूज़ 24

You missed